अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में तलवारबाजी करते नजर आएंगे। उनका कहना है कि उन्होंने अर्से बाद एक्शन दृश्यों के लिए इतना अभ्यास किया है।
45 वर्षीया अजय ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "प्रभुदेवा ने बहुत स्टाइलिश तलवारबाजी दी है और यही नहीं अर्से बाद मुझे एक्शन दृश्यों के लिए अभ्यास करना पड़ा है। यह बहुत बढ़िया बन गई है।"
अजय को फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी बॉडी बनाने पर बहुत पसीना बहाना पड़ा था। 'एक्शन जैक्सन' में सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम भी हैं। फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज हो रही है।
'एक्शन जैक्सन' की तलवारबाजी ने छुड़ाए अजय के पसीने
Tuesday, October 28, 2014 15:17 IST


