Bollywood News


​​आलिया की​ 'गोइंग होम' देख एशटन ​भी हुए प्रभावित

​​आलिया की​ 'गोइंग होम' देख एशटन ​भी हुए प्रभावित
​बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट की लघु फिल्म ​'​गोइंग होम​'​ की तारीफ हॉलीवुड अभिनेता एशटन कचर ने ​भी ​की है।​​

​ एशटन ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर विकास बहल निर्देशित और आलिया भट्ट अभिनीत वीडियो ​'​गोइंग होम​'​ की झलक शेयर​ की और लिखा वाह भई वाह! उल्लेखनीय है कि 17 अक्तूबर को यूटयूब पर जारी वीडियो गोइंग होम महिला सुरक्षा पर आधरित है।​​

​​ आलिया ने पूर्व में ​'​गोइंग होम​'​ के बारे में कहा था कि यह एक खास लघु फिल्म है। करीब पांच मिनट लंबी इस फिल्म में आलिया आधी रात में ड्राइविंग करते दिखती हैं। वह उस दौरान अपनी मां से फोन पर कह रही हैं कि वह जल्द घर पहुंच जाएंगी लेकिन उनकी कार रास्ते में बंद हो जाती है। सुनसान सड़क पर अकेली आलिया सोचती हैं कि आगे क्या किया जाए। जल्द उन्हें एक कार दिखती है जिसमें बैठे कुछ लड़के धूम्रपान करते हुए उन्हें घूर रहे हैं।​​

​​ कार में बैठे लड़के अपनी कार आलिया की बगल में रोक लते हैं। वीडियो में आलिया को छोटे कपड़े में देखकर हर कोई समझता है कि लड़के आलिया के साथ कुछ गलत करेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता। वे आलिया की कार ठीक करने की कोशिश करते हैं और ठीक न होने पर उन्हें सुरक्षित घर तक छोड़कर आते हैं। यह वीडियो फेसबुक पर खूब पसंद की जा रही है और आलिया इससे खुश हैं।

End of content

No more pages to load