Bollywood News


क्या ​ऋतिक ने चालाकी से ​किया ​सुजैन के जन्मदिन ​को ​नजरअंदाज?

क्या ​ऋतिक ने चालाकी से ​किया ​सुजैन के जन्मदिन ​को ​नजरअंदाज?
कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के जन्मदिन पर उन्हें बेहद चालाकी से नज़रअंदाज़ किया है।

26 अक्टूबर को सुजैन खान का जन्मदिन था, जिसे उन्होंने गोवा में अपने परिवार के साथ मनाया। ऋतिक गोवा भी गए लेकिन उन्होंने सुजैन के जन्मदिन के जश्न में शिरकत नहीं की। बल्कि वहां अपने बच्चों के साथ वक्त बिताया।

​सूत्रों की माने तो ऋतिक जान बूझकर वहां ऐसे समय पर पहुंचे ताकि सुजैन से ना मिल सके। ​ऋतिक ​जो इन दिनों अपने कंधे की सर्जरी से गुजर रहे हैं, उन्हें अपने बच्चों रिहान और रिदान के साथ खेलते हुए देखा गया था।​​

एक सूत्र ​का कहना है कि सुजैन ने अपने बच्चों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके के लिए वह दिवाली के समय से ही गोवा में थे। इसके बाद वह रविवार को गोवा से अपनी बहन के साथ निकल गई। और उसके अगले दिन ही ऋतिक रोशन अपने बच्चों से मिलने गोवा पहुंचे।"​

​ ​बच्चें सुजैन के भाई जायद और बाकी परिवार के साथ गोवा में ही थे। सूत्र ने आगे कहा अपने 14 सालों के रिश्ते के टूटने के बाद भी ऋतिक का रिश्ता उनके ससुर पक्ष के लिए बेहतर ही रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों का इस महीने अंत तक तलाक हो जाएगा।

End of content

No more pages to load