Bollywood News


​अभिनेत्री सना और उनके प्रेमी इस्माइल को ​मिली ​जमानत

​अभिनेत्री सना और उनके प्रेमी इस्माइल को ​मिली ​जमानत
​एक महिला को धमकी देने और यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान और उनके प्रेमी इस्माइल खान को जमानत मिल गई है​।

उन दोनों को बुधवार को अंबोली पुलिस थाने के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था​।​ उन्हें बुधवार को ही जमानत मिल गई​। पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया​, "सना और इस्माइल को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया था और अंधेरी की अदालत में पेश किया गया था​। उन्हें उसी दिन जमानत मिल गई​। हम इस मामले में अब कुछ और सबूत जुटा रहे हैं​।"​​

पुलिस ने बताया कि सना और इस्माइल की गिरफ्तारी यहां एक महिला द्वारा उन पर धमकी देने और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के बाद की गई थी​।

​ इत्तेफाक से 'स्टाइल' फिल्म के अभिनेता साहिल खान ने भी इस्माइल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन पर मुंबई के एक जिम में हमला किया था​।

End of content

No more pages to load