Bollywood News


महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित होगा 'गंगाजल' का सीक्वल ​

महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित होगा 'गंगाजल' का सीक्वल ​
प्रकाश झा एक बार फिर से अपनी फिल्म ​'गंगाजल'​ के सीक्वल की तैयारी करने लगे हैं, लेकिन इस बार वह फिल्म पुरुष पुलिस अधिकारी पर नहीं बल्कि एक महिला पुलिस अधिकार को लेकर बनाएंगे।

​एक और खास बात ये कि फिल्म की कहानी मध्यप्रदेश की एक वास्तविक महिला पुलिस कर्मी पर आधारित होगी। जहाँ मूल फिल्म में अजय देवगन और ग्रेसी सिंह ने अभिनय किया था वहीं इस बार अजय फिल्म में अभिनय नहीं, बल्कि फिल्म की प्रस्तुति देंगे।

प्रकाश कहते हैं, "इस बार मेरी फिल्म एक महिला पर आधारित होगी, क्योंकि यह फिल्म मध्य प्रदेश की एक महिला पुलिस अधिकारी को मेरी श्रद्धांजलि होगी। जो उसके तेज तर्रार व्यक्तित्व का आइना होगी। मैं फिलहाल उनके नाम का खुलासा नहीं कर सकता।"

हालाँकि अभी तक इस फिल्म के लिए किसी भी अभिनेत्री के नाम को फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि इसके लिए करीना कपूर को प्रस्ताव दिया गया है। वहीं जब इस बारे में करीना से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

हालाँकि पहले झा ने अजय देवगन को फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया था, लेकिन क्योंकि फिल्म महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित है इसलिए अब अजय फिल्म में नहीं होंगे, बल्कि वह इस फिल्म को प्रस्तुत करेंगे।

प्रकाश कहते हैं, "मैं अजय के साथ ऐसे ही बहुत से प्रोजेक्ट पर काम करना चाहता हूँ।" अजय प्रकाश झा के साथ अगली फिल्म 'सत्संग' में काम करेंगे।

End of content

No more pages to load