Bollywood News


बहन के साथ मेरी तुलना करना बंद करें​: ​परिणीति

बहन के साथ मेरी तुलना करना बंद करें​: ​परिणीति
अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को अपनी बहनों के साथ तुलना किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं है​।​ उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा स्टार हैं और अब उनकी एक और बहन मन्नारा फिल्म 'जिद' से बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं​।​​​​
​​
​ उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोगों को अब नकारात्मक तरीके से बहनों के साथ मेरी तुलना करना बंद कर देनी चाहिए। हमारे बीच बहुत प्यार है​।​"​​​
​​
​ ​परिणीति इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'किल दिल' के प्रचार में व्यस्त हैं​।​ शाद अली फिल्म के निर्देशक हैं और उन्होंने गोविंदा, अली जाफर और रणवीर सिंह के साथ इसमें काम किया है​।​
​​
​​​ फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है​। परिणीति को उनकी फिल्म 'इशकजादे' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था​।​ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें 'किल दिल' के लिए भी पुरस्कृत किए जाने आशा है?​​
​​
​ उन्होंने कहा, "जब मैंने 'इशकजादे' की थी, तब मैं बस इतना चाहती थी कि समीक्षक, दर्शक और मेरे अभिभावक मेरे काम को पसंद करें​।​ 'किल दिल' में मैंने कुछ हटके किया है​।​ राष्ट्रीय पुरस्कार निश्चित रूप से उत्साहवर्धन करता है, लेकिन मैं कोई मांग नहीं रख रही हूं​।​"

End of content

No more pages to load