Bollywood News


फिर साथ नजर आएँगे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी

फिर साथ नजर आएँगे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी
सुनने में आया है कि बॉलीवुड की एक बेहद मनोरंजक और कॉमिक जोड़ी अक्षय और सुनील शेट्टी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने जा रहे हैं।

दरअसल अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'द शौकींस' में कैमियो करते नजर आएँगे। इस फिल्म में अक्षय खुद भी कैमियो कर रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार, "सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार एक बार फिर से स्क्रीन पर एक साथ होंगे। यह काफी हद तक खास बात होगी क्योंकि दोनों लगभग तीन साल के बाद एक दूसरे के साथ नजर आएँगे। दोनों को साथ देखने के लिए हर कोई उत्साहित है, क्योंकि दोनों की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। वहीं जब इस फिल्म में सुनील से कैमियो की बात गई, तो सुनील शेट्टी बेहद खुश थे, और उन्होंने इसके लिए तुरंत डेट दे दी।"

इस फिल्म में निर्देशक अभिषेक शर्मा ने सुनील शेट्टी जैसे कलाकार को उनकी तीव्र मजाकिया प्रकृति के चलते लिया है।" वहीं इस खबर की पुष्टि करते हुए सुनील ने कहा, "जिस तरह से इसमें कॉमेडी घूमती है, मुझे वह बहुत पसंद आई है। फिल्म में निर्देशक के नए विचार को रख रहे हैं। यह कैमियो वास्तव में बेहद मजेदार था।"

End of content

No more pages to load