Bollywood News


पेशवाई मराठी बोलेगी प्रियंका चोपड़ा

पेशवाई मराठी बोलेगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ​'​बाजीराव मस्तानी​'​ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में ​17 वीं सदी की मराठी भाषा का उपयोग किया जाना है​, इसीलिए प्रियंका पेशवाई मराठी लहजा ​सीखने के लिए विशेष​ज्ञों की मद​द ले रही ​हैं।​​

असल में मराठी पेशवा दिखने के लिए एक कोच भी सेट पर रखा गया है। पेशवा मराठी में शब्द कठिन और जरा अलग होते है तो प्रियंका ने ​15 दिनों के लिए इस भाषा का ​विशेष ​प्रशिक्षण लेंगी।​

संजय लीला भंसाली ने भी यह ख्याल रखा है की सेट पर इस भाषा को लेकर कोई मुश्किल न हो इसलिए कोच सेट पर हमेशा मौजूद रहे और शब्द और भाषा के लहजे पर ध्यान ​रखें, और समय समय पर मद​द करते रहें।​

प्रियंका के प्रवक्ता ने कहा है​, ​ "जी हा प्रियंका मराठी भाषा सीख रही है और इसके लिए कोच की ​मदद भी ले रही है।​"​

End of content

No more pages to load