आगामी फिल्म 'किल दिल' में डांस के महारथी गोविंदा के साथ ठुमके लगाने वालीं बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा कहती हैं कि गोविंदा के कदम से कदम मिलाना बहुत मुश्किल काम है।
परिणीति का मानना है कि 1990 के दशक में अपनी कॉमेडी और डांस का लोहा मनवा चुके गोविंदा को आज भी डांस में मात देना आसान नहीं है। परिणीति ने गोविंदा के डांस की तारीफ में कहा, "उनके साथ डांस करना एक चुनौती है। मैं उनके जितना अच्छा डांस तो नहीं कर सकती, लेकिन मुझे उनके कदम से कदम मिलाने की कोशिश करनी होगी। गोविंदा नृत्य के देवता हैं और कोई भी उन जैसा डांस नहीं कर सकता।"
शाद अली निर्देशित 'किल दिल' में रणवीर सिंह और अली जफर भी हैं।
गोविंदा जैसा डांसर कोई नहीं: परिणीति
Saturday, November 08, 2014 12:51 IST


