Bollywood News


आमिर के काम न आया ​'​पीके​'​ का अभ्यास

आमिर के काम न आया ​'​पीके​'​ का अभ्यास
हर फिल्म में अपने किरदार से दर्शकों को कायल कर देने वाले अभिनेता आमिर खान के लिए उनकी आने वाली फिल्म ​'​पीके​'​ के किरदार के लिए किया गया पूर्वाभ्यास काम नहीं आया।​

आमिर ने कहा कि शूटिंग के दौरान ज्यादातर दृश्य मेरी कल्पना और अभ्यास से उलट ही निकले।​ आमिर ने फिल्म के गाने ​'​ठरकी छोकरा​'​ के​ लॉन्च पर बताया, "मेरे आज तक के करियर में यह पहली बार हुआ। कई बार ऎसा हुआ कि जिस दृश्य के लिए मैंने पहले से काफी अभ्यास किया वह कैमरा शुरू होते ही बिल्कुल अलग अंदाज में सामने आया।"​

हिंदी सिनेमा के ​'​मिस्टर परफेक्शनिस्ट​' ​कहलाने वाले आमिर ने कहा कि उन्हें यह बदलाव पसंद आया।​ फिल्मकार राजकुमार हिरानी की ​'​पीके​'​ में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी काम किया है।​

फिल्म का ज्यादातर हिस्सा दिल्ली में फिल्माया गया है। आमिर ने कहा, "दिल्ली में शूटिंग के दौरान काफी मजा आया, हमने दिल्ली में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।"

End of content

No more pages to load