Bollywood News


क्या सच में चल रही हैं अनुष्का-विराट की सगाई की तैयारियां?

क्या सच में चल रही हैं अनुष्का-विराट की सगाई की तैयारियां?
​अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्रेम-संबंधों और उनकी सगाई को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ​​खबरों​​ की माने तो दोनों के परिवारों का मिलना फिर से चर्चा का विषय बन गया है​​।

​ इन दिनों देश में जिस लव-बर्ड ​की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह हैं भारतीय टीम के नायाब खिलाडी विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा। दोनों की डेटिंग से लेकर सगाई तक की खबरें मीडिया में छाई रही हैं। लेकिन दोनों जहाँ अपने रिश्ते पर हमेशा मुंह पर ताला लगा कर रखते हैं, वहीं सगाई की खबरों पर अनुष्का ने चुप्पी तोड़ते हुए खबर को गलत बताया था। लेकिन ये तो अनुष्का भी जानती हैं, कि इश्क-मुश्क छुपाए नहीं छुपते।

वहीं हालिया एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान विराट के अनुष्का की तरफ फ़्लाइंग किस ने दोनों के बीच के गहरे संबंधों को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है। और यही नही दोनों की सगाई को लेकर भी से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

​लेकिन लगता है कि आधिकारिक घोषणा तक विराट और अनुष्का इस बारे में चुप ही रहना चाहते हैं। ​

End of content

No more pages to load