Bollywood News


'तेवर' के ट्रेलर में सलमान के अंदाज में दिखे अर्जुन के तेवर

'तेवर' के ट्रेलर में सलमान के अंदाज में दिखे अर्जुन के तेवर
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म 'तेवर' का ट्रेलर कल शाम को रिलीज हो गया है। जिसमें अर्जुन कपूर जमकर दबंगई के साथ तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर के गृह-निर्माण में बनी यह फिल्म जिसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है, जिसमे अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, मनोज बाजपेयी, श्रुति हासन और कादर खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे।

​फिल्म में बाजपेयी एक राजनेता के किरदार में हैं, और अर्जुन कपूर सलमान खान के फैन होने के नाते उन्हीं के अंदाज में मार-धाड़ करते नजर आ रहे हैं। एक और चीज जो फिल्म में नजर आ रही है, वह है सोनाक्षी और शाहिद कपूर की फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' की झलक। जी हाँ उनकी इस फिल्म के ट्रेलर में काफी हद तक सोनाक्षी की पहली फिल्म झलक दिख रही है।

जिसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की कैमिस्ट्री और कहानी कुछ-कुछ 'रैम्बो राजकुमार' के ही जैसी लग रही है। साथ ही इसमें भी उस फिल्म की तरह मनोज बाजपेयी सोनाक्षी से शादी करने के पीछे पड़े हैं, उस फिल्म में सोनू सूद ने भी ऐसा ही कुछ किया था।

फिल्म 9 जनवरी 2015 को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load