Bollywood News


​'​बिग बॉस' में रिलीज होगा 'मैं सलमान का फैन​'​

​'​बिग बॉस' में रिलीज होगा 'मैं सलमान का फैन​'​
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'तेवर' का पहला गाना मैं तो सुपरमैन सलमान का फैन मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सेट पर रिलीज करेंगे।​

इस फिल्म में वो सलमान खान के प्रशंसक की भूमिका निभा रहे हैं। वैसे असल जिंदगी में भी अर्जुन, सलमान खान के प्रशंसक हैं।​ अर्जुन कपूर 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होंगे और घरवालों के साथ एक खास खेल मैं हूं सलमान भी खेलेंगे​।​​​​​
​​​
शो के इस एपिसोड का प्रसारण जल्द ही किया जाएगा। निर्देशक अमित शर्मा की ओर से निर्देशित और डैडी बोनी कपूर की ओर से निर्मित 'तेवर' तेलुगू फिल्म ओकड्डू का रीमेक है।​

End of content

No more pages to load