मीडिया की ओर से लगातार अपने रिश्ते पर सवाल दागे जाने से खफा अभिनेत्री नरगिस फाकरी का कहना है कि फिल्मी हस्तियां भी गोपनीयता या निजता की हकदार हैं।
नरगिस ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "एक सार्वजनिक मंच पर बात करना किसी को भी अच्छा नहीं लगता। सिने हस्तियों को भी अपनी जिंदगी में कुछ गोपनीयता अच्छी लगती है। कलाकार उन मानवीय भावनाओं से अछूते नहीं हैं और लिंक-अप के मनगढंत किस्से-कहानियों से परेशान होते हैं।"
'रॉकस्टार' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं नरगिस के बारे में अर्से से अफवाहें उड़ रही हैं कि उनका अभिनेता-फिल्म निर्माता उदय चोपड़ा से अफेयर चल रहा है।
हाल में अभिनेता ऋतिक रोशन को डेट करने की भी अफवाह उड़ी थी, लेकिन वह ऐसी सभी अफवाहों को नजरअंदाज करना ज्यादा बेहतर समझती हैं। नरगिस ने हालिया अफवाह के बारे में कहा, "मेरे ख्याल से जब आप इस कार्यक्षेत्र में हों, तो आपके पास ऐसी खबरों को नजरअंदाज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।"
कलाकारों में भी होती हैं भावनाएं: नरगिस फाखरी
Tuesday, November 18, 2014 17:11 IST


