Bollywood News


​निजी जिंदगी के बारे में बोलना पसंद नहीं​: इलियाना ​

​निजी जिंदगी के बारे में बोलना पसंद नहीं​: इलियाना ​
​अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में हर किसी से बात करना पसंद नहीं करतीं। इलियाना इन दिनों ऑस्ट्रेलिया निवासी युवक एंड्र नीबोन को डेट कर रही हैं। उन्होंने बताया, ''मैंने कभी अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बात नहीं की। मैं जब तक शादी नहीं कर लेती, एकल हूं।​

​ मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को बेहद निजी रखना पसंद करती हूं..मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहती।'' 'बर्फी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली इलियाना फिलहाल अगली फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' के प्रचार में व्यस्त हैं।​

​ इस फिल्म में सैफ अली खान, गोविंदा, कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी भी हैं। इलियाना ने बताया, ''फिल्म में एंड्र नीबोन की भी एक छोटी-सी भूमिका है, लेकिन वह बस आमोद-प्रमोद के लिए है।

End of content

No more pages to load