Bollywood News


​प्रियंका भी हैं सलमान के मेहमानों की सूची में शामिल, और कैट?

​प्रियंका भी हैं सलमान के मेहमानों की सूची में शामिल, और कैट?
​अर्पिता की शादी सलमान खान के साथ सभी रिश्तों की कड़वाहट को भी एक-एक कर के दूर करती जा रही है। जहाँ एक और सलमान खान और शाहरुख इस दौरान अच्छे दोस्त बन गए हैं, वहीं दूसरी और प्रियंका चोपड़ा के भी मेहँदी रस्म में देखे जाने पर सलमान के साथ उनके मनमुटाव की ख़बरें दरकिनार हो गई हैं।

​दरअसल प्रियंका भी अर्पिता की मेहँदी की रस्म में सलमान के घर से बाहर निकलती दिखी, जिसके बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

प्रियंका और सलमान के बीच दूरियां तब आई थी, जब उन्होंने सलमान के गृह-निर्माण में बनने वाली एक फिल्म के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज ही करते नजर आए। हालांकि सलमान ने एक साक्षात्कार में प्रियंका को शादी के लिहाज से उपयुक्त भी बताया था। लेकिन दोनों को ज्यादातर साथ नहीं देखा गया, और उसके बाद से दोनों फिल्मों में भी नजर नही आए।

लेकिन अब लगता है कि शाहरुख के साथ-साथ प्रियंका से भी उनके आपसी रिश्ते सुधर गए हैं। इसी के चलते सलमान ने ना सिर्फ प्रियंका को अपने मेहमानों की सूची में शामिल किया बल्कि प्रियंका ने भी इसे तहे दिल से स्वीकार किया और अर्पिता की मेहँदी की रस्म में शिरकत की।

​प्रियंका के करीबी एक सूत्र का कहना है, "प्रियंका कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर थी और जब वह वापस मुंबई पहुंची तो उन्हें इस निमंत्रण के बारे में पता चला। हालाँकि उन्हें यहाँ आकर 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन पहले उन्होंने मेहँदी रस्म को तवज्जो दी, और इसके लिए उन्होंने निर्देशक से खास अनुमति मांगी थी। जिसके बाद भंसाली ने उन्हें दो दिन की छुट्टी दे दी।"

​इस बारे में प्रियंका के वक्ता से कोई बात नहीं हो पाई है। ​वहीं अगर कैट के बारे में बात की जाए, तो भले ही आज सलमान और कैट के रिश्ते उतने गहरे ना बचे हो, लेकिन दोनों आज भी दोस्त हैं। यही नहीं कैट अर्पिता के दोस्तों के खास गैंग में शामिल हैं।

​एक सूत्र के अनुसार, "कैट ने ज्यादातर स्वीकार किया है कि वह सलमान खान से अलग होने के बावजूद परिवार के काफी करीबी है। वह अर्पिता के खास दोस्तों में शामिल है। इसलिए अगर कैट को बुलावा भेजा गया है तो इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं है।

​वहीं एक सूत्र का यह भी कहना है कि कैट का नाम शादी के मेहमानों की सूची में नहीं है। सूत्र के अनुसार, "जिस होटल में शादी होने जा रही है, उसे दो दिन के लिए बुक कर लिया गया है। हालाँकि शादी में सिर्फ घर के लोग ही शामिल होंगे, लेकिन शादी के बाद के रिशेप्शन में सभी मेहमानों को बुलाया गया है। जिसमें लगभग 1000 सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। जिनमें से आमिर खान, शाहरुख खान और अन्य कलाकारों के लिए तो रूम बुक है, लेकिन इसमें कैटरीना का कहीं नाम नहीं है।

End of content

No more pages to load