Bollywood News


दीपिका से मिलने 'पीकू' के सेट पर पहुंच गए रणवीर

दीपिका से मिलने 'पीकू' के सेट पर पहुंच गए रणवीर
रणवीर सिंह हाल ही में दीपिका से मिलने कोलकाता पहुंच गए, जहाँ वह अपनी फिल्म 'पीकू' की शूटिंग कर रही हैं। यही नहीं दीपिका ने भी रणवीर के लिए फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर उनके साथ वक्त बिताया।

जब रणवीर फिल्म 'पीकू' के सेट पर गए, इसके बाद दीपिका ने भी अपनी तरफ से उन्हें खूब समय दिया। जैसे उन्हें अपने शूट से समय मिला उन्होंने रणवीर के साथ समय बिताया और वैनिटी वैन में साथ में लन्च भी किया। इसके बाद जब शूटिंग खत्म हो गई तो दोनों साथ में निकले।

14​ नवंबर को रणवीर ने ट्वीट किया था, "सीधे-दिल से... :) ​रामलीला का एक साल।"​ ऐसा लग रहा था जैसे वह दीपिका को याद कर रहे हो। शायद वे अपनी फिल्म 'रामलीला' के एक साल बाद उसकी यादों को ताजा करना चाहते थे।

सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म 30 अप्रैल 2015 को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load