Bollywood News


मैं भी ज़ोंबी बनना चाहती हूँ: प्रियंका चोपड़ा

मैं भी ज़ोंबी बनना चाहती हूँ: प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा आजकल बेहद व्यस्त हैं, इतनी व्यस्त कि उन्हें सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है, और अपनी इसी परेशानी को उन्होंने ट्विटर पर सभी के साथ बांटा है।

इन दिनों जहाँ प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। ​वहीं उन्हें सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी जाना था और उनके इस व्यस्त कार्यक्रम ने उन्हें काफी थका दिया है।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है, "मैं भी ज़ॉम्बी बनना चाहती हूँ। जब आपका मन नहीं करता तो, जीवन बेहद आसान हो जाना चाहिए। या फिर कभी-कभी ऐसा लगता है कि आप ज़ॉम्बी लैंड पर हैं।"

इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया है, "कई दिनों से अब तक सोई नहीं हूँ। दिन और रात, रात और दिन, मैं सिर्फ एक मशीन हूँ। कॉफी, और सोच रही हूँ कि यह समय भी बीत जाएगा।"

​ ​वहीं उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से परेशान होकर ट्वीट किया है, "मेकअप-चेक, हेयरस्टाइल-चेक, अलमारी​-चेक, लाइन​-चेक! दिमाग...​धुंधला गया है। कई मायनो में बाजीराव मस्तानी के सेट पर ग्लाइडिंग।"

वहीं अर्पिता की शादी में शिरकत करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया है, "मेरे यार की शादी थी....अर्पिता खान मुझे उम्मीद है तुम्हे यह प्यारा गीत पसंद आएगा। शुरू से लेकर आखिर तक एक आनंदमयी जीवन जियो।​

End of content

No more pages to load