Bollywood News


नो सेक्स कॉमेडी: रितेश के किरदार को निर्देशक ने बनाया साफ-सुथरा ​

नो सेक्स कॉमेडी: रितेश के किरदार को निर्देशक ने बनाया साफ-सुथरा  ​
भले ही रितेश देशमुख की फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर सफलता हासिल की हो, लेकिन अब रितेश देशमुख ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं करना चाहते। उन्होंने आगे किसी भी सेक्स कॉमेडी में काम करने से साफ़ मना कर दिया है।

इसी के चलते मिलाप ने अपनी अगली सेक्स कॉमेडी 'मस्तीजादे' में उनके किरदार को दोबारा से लिखा है। इस फिल्म में रितेश सिर्फ कैमियो में नजर आएँगे। जिसे उन्होंने सिर्फ मिलाप के साथ अपनी दोस्ती के चलते स्वीकार किया है।​

सूत्रों का कहना है, "फिल्म में रितेश के किरदार को सेक्स कॉमेडी से दूर रखने के लिए इस पर दोबारा से काम किया गया है।" वहीं एक आंतरिक सूत्र का कहना है, "मिलाप की इस फिल्म में वह सिर्फ एक कैमियो कर रहे हैं। क्योंकि मिलाप और रितेश अच्छे दोस्त हैं, इसी के चलते उन्हें जानकारी थी, कि रितेश अब और सेक्स कॉमेडी नहीं करना चाहते। इसीलिए मिलाप ने रितेश के डायलॉग दोबारा लिखे।"​​

​साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि रितेश इस फिल्म के लिए कोई पैसा नहीं ले रहे हैं, और उन्होंने यह किरदार सिर्फ एक रूपये में साइन किया है। इस फिल्म में जहाँ सनी लियोन डबल रोल में होंगी, वहीं उनके अलावा तुषार कपूर और वीरदास नजर आएँगे।

End of content

No more pages to load