Bollywood News


​​मेरी अगली फिल्म में होंगे ​पुलकित​ और​ यामी​: दिव्या

​​मेरी अगली फिल्म में होंगे ​पुलकित​ और​ यामी​: दिव्या
​अभिनेत्री एवं फिल्म निर्देशक दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म में अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री यामी गौतम होंगे।​

​ दिव्या ने बताया कि मैं फिल्म की कहानी और कलाकार तय कर चुकी हूं। मैं अपनी फिल्म की शूटिंग 20 दिसंबर से शुरू करूंगी और यह ज्यादातर शिमला में फिल्माई जाएगी। मेरी फिल्म में यामी गौतम और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका निभाएंगे, जो कि एक गंभीर प्रेम कहानी है।​

​ ​'​यारियां फिल्म की निर्देशक दिव्या का कहना है कि उन्होंने फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया है। ऐसी खबरें थीं कि दिव्या ने इससे पहले श्रुति हासन और अदिति राव हैदरी से फिल्म के लिए बात की थी लेकिन उन्होंने उन्हें 'ना' कह दिया। हालांकि, दिव्या इसे गलत बताती हैं।​

​ उन्होंने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में श्रुति हासन से कभी नहीं मिली और न ही अपनी किसी फिल्म के लिए अदिति से संपर्क किया। ये खबरें सच नहीं हैं।

End of content

No more pages to load