Bollywood News


सिल्वर स्क्रीन पर फिर एक साथ नजर आ सकते हैं किंग खान और बार्बी डॉल

सिल्वर स्क्रीन पर फिर एक साथ नजर आ सकते हैं किंग खान और बार्बी डॉल
बॉलीवुड किंग खान​,​ शाहरुख खान ​और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ इस से पहले 2012 में आई फिल्म 'जब तक है जान' में एक साथ नजर आ चुके हैं। वहीं एक बार फिर से दोनों के साथ ​सिल्वर स्क्रीन पर ​आने की चर्चा चल पड़ी है।

​यह चर्चा है यश राज ​की अगली फिल्म की जिसके लिए कहा जा रहा है कि दोनों को पहले भी अपनी फिल्म में कास्ट कर चुके आदित्य एक बार फिर से साथ लेकर काम करने की योजना बना रहे हैं।

​यश राज बैनर ऐसा शायद इसलिए​ ​सोच रहा होगा क्योंकि उनकी 'जबतक है जान' में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। कहा जा रहा है कि आदित्य ने फिल्म के लिए लिखना ​भी ​शुरु कर दिया है​, और शाहरुख ​के साथ कहानी पर विचार-विमर्श भी कर लिया है। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी जिसमें शाहरुख के साथ निर्माता फिर कैट को ही लेना चाहते हैं।​

खैर अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है। लेकिन अगर यह खबर सच है तो वास्तव में कैट और शाहरुख को एक साथ देखना बेहद मनोरंजक होगा। ​

End of content

No more pages to load