Bollywood News


​बेटे को फिर निर्देशित करेंगे बावेजा

​बेटे को फिर निर्देशित करेंगे बावेजा
​फिल्मकार हैरी बावेजा का कहना है कि वह अपनी अगली फिल्म में बेटे हरमन बावेजा को बतौर कलाकार लेंगे। हैरी ने सबसे पहले फिल्म ​'​लवस्टोरी 2050​'​ में हरमन को ​लॉन्च किया था।​

​उन्होंने कहा​, "जी हां​, ​ मैं अगली फिल्म में हरमन को निर्देशित करूंगा।​" हैरी की फिल्म ​'​चार साहिबजादे​'​ हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाओं से हैरी खुश हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी।​

​ हैरी ने कहा​, "मु​झे दर्शकों की ओर से इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। ​मुझे खुशी है कि लोगों ने फिल्म को पसंद किया, इससे ज्यादा मैं क्या मांग सकता हूं।​"

फिल्म ​'​चार साहिबजादे​'​ छह नवंबर को प्रदर्शित हुई​ है।

End of content

No more pages to load