Bollywood News


​रणवीर सिंह दीपिका से जुड़े सवालों को क्यों कर रहे हैं नजर अंदाज?

​रणवीर सिंह दीपिका से जुड़े सवालों को क्यों कर रहे हैं नजर अंदाज?
​हमेशा दिल खोलकर बोलने वाले रणवीर सिंह ने अचानक से दीपिका के साथ अपनी दोस्ती से जुड़े सवालों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है।​

​वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड के बारे में बात करने से बचते नजर आ रहे हैं। हाल ही में भी एक इवेंट में जब उनसे दीपिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बातों को गोल-गोल घुमाना शुरू कर दिया।​

​अगर इसके कारणों पर नजर डालें तो, सिर्फ एक ही जवाब मिलता है और वह है कि उनके साथ ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन हॉट केमिस्ट्री रखने वाली उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें ऐसा करने से मना किया है।​

जिस से वह इन बातों से अपना ध्यान हटा कर सिर्फ और सिर्फ अपने काम कर ही ध्यान लगा रहे हैं, और इसकी शुरुआत हुई थी उनकी फिल्म 'रामलीला' के सेट से जहाँ रणवीर सिंह को दीपिका के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर करने के बाद उन पर काबू रखने की सख्त सलाह दी गई थी और उसके बाद रणवीर ने अपने रिश्तों पर बोलना बिलकुल बंद कर दिया था।

अब वह सार्वजानिक जगहों पर अपने और दीपिका के रिश्ते पर चुप्पी ही साधे रखते हैं और इसी के चलते उन्होंने हाल ही में दीपिका के सवाल को गोल-मोल कर दिया।

End of content

No more pages to load