Bollywood News


​ओह: '3 इडियट्स' के ऑडिशन में सेलेक्ट नही हो पाई थी अनुष्का?

​ओह: '3 इडियट्स' के ऑडिशन में सेलेक्ट नही हो पाई थी अनुष्का?
आमिर खान की '3 इडियट्स' जिसके बनने के समय पर फिल्म के लिए कई अभिनेत्रियों के नामो की चर्चा रही थी। उन्ही में से काजोल और अनुष्का भी एक थी। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ा अनुष्का ने एक खुलासा भी किया है।​

​​ ​​​​​​​ अनुष्का ​ने यह खुलासा फिल्म 'पीके' ​के प्रोमोशन ​के ​दौरान किया।​ उन्होंने पहले भी आमिर के साथ काम करने को लेकर मिले मौके को छोड़ देने के जवाब में कहा कि उन्होंने वह फिल्म नहीं छोड़ी थी, बल्कि वह उसके लिए ऑडिशन ही पास नहीं कर पाई थी। अनुष्का ने कहा की फिल्म '3 इडियट्स' के लिए मैंने भी ऑडिशन दिया था लेकिन उन्होंने मुझे नहीं चुना।​"​

​​ ​​​​​ अनुष्का ने बताया कि ​उस वक़्त 200 के करीब लड़कियां फिल्म ​'​थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन ​में शामिल हुई थी, लेकिन अंत में ये रोल करीना कपूर को दे दिया गया।​​

​​ ​​​​​ ​सबसे ​मजे​दार बात ये है कि खुद फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और आमिर खान को भी ​इस बात की जानकारी नहीं थी, उन्हें भी यह बात 'पीके​'​ की शूटिंग के दौरान ​पता चली तो वे यह बात सुनकर हैरान रह गए।

End of content

No more pages to load