Bollywood News


​​गोविंदा ने बनाया हीरो: रणवीर सिंह

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह गोविंदा के कारण हीरो बने है। रणवीर सिंह ने गोविंदा के साथ हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'किल दिल' में काम किया है।​

​​ गोविंदा और रणवीर सिंह एक-दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते। गोविंदा ने हाल में कहा था कि रणवीर मेरी तरह हैं जो भी किरदार निभाते हैं कमाल करते हैं।​

​​ उनकी इस तारीफ से रणवीर भी गदगद हैं। फिल्म की शूटिंग से लेकर प्रमोशन तक में दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। रणवीर सिंह अपने हीरो बनने का श्रेय गोविंदा को देते हैं।​

​ रणवीर सिंह का कहना है कि गोविंदा बचपन से ही उनके आदर्श रहे है। उन्होंने कहा एक तरह से गोविंदा के कारण ही मैं हीरो बना। मैं जब छोटा था तो उनकी फिल्में देखा करता था। उनकी तरह मैं भी अभिनेता बनना चाहता था इसलिये मेरे अभिनेता बनने में ही उनका अप्रत्यक्ष रूप से हाथ हैं। 'किल दिल' में काम करने के दौरान कई बार विशवास नहीं होता था कि मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहा हॅूं।

End of content

No more pages to load