Bollywood News


​फिलिप ह्यूज के निधन पर रोया बॉलीवुड

​फिलिप ह्यूज के निधन पर रोया बॉलीवुड
​भारतीय सिनेजगत गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के आकस्मिक निधन से सकते में आ गया​। उनके निधन ने सबको एक बार फिर यह अहसास करा दिया कि जीवन बहुत क्षणिक है​।

​​ फिलिप (25) ने 26 नवंबर, 2009 को ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था​। ​ वह मंगलवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यू साउथ वेल्स के साथ चल रहे एक मैच के दौरान गेंदबाज सीन एबॉट की बाउंसर गेंद से चोटिल हो गए थे​।​​

​​ उनकी सर्जरी भी कराई गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका​।​ उनके यूं अचानक चले जाने से सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का सैलाब उमड़ पड़ा​।​

​​ करण जौहर: बहुत कम उम्र में चले गए​। मेरी दुआएं और सहानुभूति उनके परिवार के साथ है​। यह बेहद दुखद है​। ह्यूज, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे​।​

​​​ फरहान अख्तर : फिल ह्यूज की आत्मा को शांति मिले​।​ सीन एबॉट इस सदमे से उबर सकें​।​

​​​ अर्जुन कपूर: जीवन ऐसा ही क्षणभंगुर है​। फिल ह्यूज की आत्मा को शांति मिले और सीन एबॉट के साथ मेरी पूरी हमदर्दी है​।​

​​​ राहुल बोस: अभी अभी दुखद खबर सुनी। क्रिकेटर रमन लांबा की दुखद मौत के बाद खेल जगत में दुर्घटनावश हुई यह पहली कष्टप्रद मौत है​।​

​​​ निमरत कौर: इस तरह की आकस्मिक मौत के बारे में सुनना दुखदाई है​। ​ नेहा धूपिया: फिल ह्यूज की आत्मा को शांति मिले​।​ बहुत जल्दी अलविदा कह दिया​।​​ अरबाज खान: बाउंसर गेंद से चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज के मारे जाने की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई​।​

End of content

No more pages to load