कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा को वैसे तो मारधाड़ वाली और हास्य फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका कहना है कि भविष्य में वह एक डरावनी फिल्म बनाना चाहते हैं।
इस समय फिल्म 'एक्शन जैक्सन' के निर्देशक प्रभुदेवा ने कहा, ''मुझे लगता है कि अब मैं एक डरावनी फिल्म बनाना चाहता हूं। दर्शकों को डरा पाना आसान काम नहीं है। देखते हैं, भविष्य में कोई अच्छी कहानी हाथ आ जाए, तो मैं एक डरावनी फिल्म बनाऊंगा।''
फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में अभिनेता अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। प्रभुदेवा का कहना है कि अजय ने फिल्म में अपने हिस्से की कोई कसर नहीं छोड़ी।
उन्होंने कहा, ''अजय बहुत मेहनती हैं। वह एक समर्पित अभिनेता हैं। उन्होंने पूरी मेहनत से काम किया है।'' फिल्म पांच दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।
एक डरावनी फिल्म बनाना चाहता हूं: प्रभुदेवा
Saturday, November 29, 2014 15:02 IST


