Bollywood News


अपनी बहनों को फिल्म इंडस्ट्री में प्रोटेक्ट करूंगी: प्रियंका

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अपनी बहनों को फिल्म इंडस्ट्री में सही मुकाम दिलाने में मदद करेगी और उन्हें प्रोटेक्ट करेंगी।​​

​​​ प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मनारा ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म जिद से बॉलीवुड में पर्दापण किया है। इससे पूर्व प्रियंका की बहनें परिणीति चोपड़ा और मीरा चोपड़ा भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। प्रियंका ने कहा कि वह अपनी बहनों के लिये यहां हूं और उनकी हर संभव मदद करूंगी। उनको प्रोटेक्ट करूंगी।​​

​​​ प्रियंका ने कहा कि वो अपनी बहनों की गॉडफॉदर हैं और उनके रहते उनके परिवार को कोई परेशानी नहीं होगी। मेरे होते हुए कोई मेरे परिवार से पंगा ना ले। मेरी बहनें मेरे नाम का जितना फायदा उठा सकती हैं उठा लें। परिणीति को मैंने शुरूआत में सपोर्ट किया था और अब वो स्टार है। परिणीति को अब मेरी जरूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मनारा भी जल्द ही वो मुकाम हासिल कर लेगी।​

End of content

No more pages to load