Bollywood News


मैं मोदी की तहे दिल से प्रशंसक हूँ: शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए आज कहा कि अच्छे काम कर रहे प्रधानमंत्नी नरेन्द्र मोदी की वह बडी प्रशंसक हैं।​

​ उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ज्वैलरी शोरुम का उद्घाटन करने आयीं शिल्पा शेट्टी ने संवाददाताओं से कहा​, "श्री मोदी की पहल पर शुरु किये गये स्वच्छता अभियान का पूरे देश में असर हो रहा है। यह उनका बहुत अच्छा प्रयास है। मोदी जी अच्छे काम कर रहे हैं। इसलिए मैं उनकी तहेदिल से फैन हूं।​

​ शिल्पा ने कहा​, "​मैं एक भारतीय हूं और स्वच्छता की समर्थक हूं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सफाई बहुत जरुरी है। इसके साथ ही स्वस्थ रहने के लिए योग का भी अभ्यास करना चाहिए।​"

​ शिल्पा ने आई पी एल मैच फ्क्सिंग विवाद पर कुछ बोलने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। गौरतलब है कि मैच फिक्सिंग मामले के संदिग्धों में शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी शामिल हैं।

End of content

No more pages to load