Bollywood News


​बोनी और संजय कपूर की गैर​ ​मौजूदगी में अर्जुन ने ​किया खतरनाक ​स्टंट

​बोनी और संजय कपूर की गैर​ ​मौजूदगी में अर्जुन ने ​किया खतरनाक ​स्टंट
​'​तेवर​' एक एक्शन से भरपूर प्रेम कहानी है, जिसके लिए अर्जुन कपूर काफी जमकर मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन दृश्यों के लिए वह इतने उत्साहित हैं कि जिन एक्शन दृश्यों को उनके बॉडी डबल द्वारा फिल्माया जाना था अर्जुन ने उन्हें भी खुद ही फिल्माया और वह भी अपने पिता और चाचा से छुपकर।

​बोनी कपूर और ​​संजय कपूर चाहते थे कि कुछ स्टंट अर्जुन नही बल्कि उनके बॉडी डबल से करवाएंगे जाएंगे और इसीलिए अर्जुन कपूर ने 3 मिनट ​यह क्लाइमेक्स सीन ​अपने पिता और चाचा की अनुपस्थिति में पूरा कर डाला और वो भी ​बिना किसी टेक के​।

​'​तेवर​'​ ​में कई स्टंट ​बाइक के साथ किये गए हैं और इन्हीं को शूट करने के लिए अर्जुन ने ट्रेनिंग ​भी ली लेकिन यह दृश्य काफी खतरनाक थे इसी के चलते बोनी और संजय चाहते थे कि इन्हें अर्जुन बॉडी डबल की मदद से पूरा करें। लेकिन अर्जुन ने इन्हें खुद ही सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

End of content

No more pages to load