जहाँ एक और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी बहनों को प्रोटेक्ट करने और उनके लिए हमेशा तैयार खड़े रहने जैसी बातें करती नजर आती हैं वहीं उनकी दूसरी बहनों की प्रतिक्रियाएं कुछ और ही होती हैं। खासकर परिणीति चोपड़ा की, हाल ही में उन्होंने प्रियंका को एक बेहद खटास भरा जवाब दिया है।
जहाँ प्रियंका ने अपनी बहन मनारा की फिल्म 'ज़िद' के प्रमोशनल के मौके पर कहा था, "मैं अपनी बहनों की गॉडमदर हूं और उनको जब भी बॉलीवुड में मेरी ज़रूरत पड़ेगी मैं उनके साथ रहूंगी।"
वहीं अब परिणीति ने मुंबई के एचटी कैफ़े से बातचीत के दौरान कहा है, "प्रियंका मेरी गॉडमदर नहीं है, मैं अपनी फ़िल्म संबंधी फ़ैसले आदित्य चोपड़ा से पूछ कर लेती हूं। आदित्य ही मेरे मेन्टर हैं क्योंकि मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर लाने का आइडिया आदित्य का था न कि किसी और का।"
अगर प्रियंका चोपड़ा के अपनी बहनों के प्रति बयानों को देखें तो वह काफी सद्भावनापूर्ण हैं लेकिन लगता है कि परिणीति अपने करियर की सीढ़ी खुद ही चढ़ना चाहती हैं उसमें उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।
प्रियंका मेरी गॉडमदर नहीं है: परिणीति
Tuesday, December 02, 2014 12:52 IST


