Bollywood News


मेहनताने के साथ समझौता नहीं कर सकता: मनोज बाजपेयी

मेहनताने के साथ समझौता नहीं कर सकता: मनोज बाजपेयी
मंझे हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी पूर्व में अच्छी भूमिकाएं पाने के लिए अपने मेहताने से समझौता कर चुके हैं, लेकिन वह अब ऐसा​ करने के लिए तैयार नहीं हैं।

​ मनोज को 'सत्या' फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उसके बाद में उन्होंने 'शूल', 'पिंजर' और 'जुबैदा' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया।​

​ ​मनोज इन दिनों अच्छी भूमिकाओं और अच्छे मेहनताने के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं काम तभी करूंगा, जब मनचाहा पैसा मिलेगा। मैंने यह फैसला पूर्व में अच्छी भूमिकाओं के नाम पर अर्से तक फ्री में काम करने के बाद किया है। अब फायदा कमाने का वक्त है।"​

​ ​45 वर्षीय मनोज इस वक्त अपनी नई फिल्म 'तेवर' के प्रचार में व्यस्त हैं।इस बारे में उन्होंने कहा कि इस फिल्म में वह मथुरा निवासी गजेंद्र भइया की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका भाई एक नेता है।

End of content

No more pages to load