Bollywood News


​​देवेन के पास हमेशा एक लतीफा होता था: आमिर

​​देवेन के पास हमेशा एक लतीफा होता था: आमिर
​मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने दिवंगत अभिनेता देवेन वर्मा के बारे में कहा कि उनकी जुबान पर हमेशा एक लतीफा होता था। देवेन ​'​अंदाज अपना अपना​' ​फिल्म में आमिर के पिता की भूमिका में थे।​

आमिर ने एक बयान में कहा​, "मुझे देवेन जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।​ मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।​"

उन्होंने कहा​, "वह एक बेहतरीन सह-अभिनेता थे। मु​झे याद है कि ​'​अंदाज अपना अपना​'​ के सेट पर उनकी जुबान पर हमेशा एक लतीफा होता था। उन्होंने हमारा मनोबल बनाए रखा।​"

फिल्म में देवेन की भूमिका हालांकि, बहुत छोटी सी थी, लेकिन वह अपने दमदार अभिनय की बदौलत उसमें भी छा गए। राजकुमार संतोषी निर्देशित ​'​अंदाज अपना अपना​'​ 1994 में रिलीज हुई, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और शक्ति कपूर भी थे

End of content

No more pages to load