बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन का कहना है कि दर्शक फिल्म बदलापुर में उनका अवतार पसंद करेंगे। बॉलीवुड में वरुण धवन की छवि रोमांटिक चॉकलेटी हीरो की है।
बदलापुर में वरुण ने पहली बार एक गंभीर भूमिका निभायी है। वरुण का कहना है कि दर्शक उनका नया अवतार पसंद करेंगे और उनकी समझ पर अंगुली उठाना मूर्खता है।
वरुण धवन ने कहा, "हम युवाओं की अक्ल को हल्के में लेते हैं। आज के बच्चे बहुत समझदार हैं। लोग पूछते हैं कि क्या बच्चों का फिल्म देखना ठीक है सच्चई यह है कि हम फिल्में खबरिया चैनलों से बहुत बेहतर हैं जिन पर आपको हर समय लड़ाई और हिंसा दिखती है। आज के बच्चे एवं युवा हमसे बहुत ज्यादा समझदार हैं।
गौरतलब है कि श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म बदलापुर में वरुण धवन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, हुमा कुरैशी, यामी गौतम और दिव्या दत्ता की भी मुख्य भूमिकायें है। यह फिल्म अगले वर्ष प्रदर्शित होगी।
दर्शक मेरा नया अवतार पसंद करेंगे: वरुण धवन
Friday, December 05, 2014 17:11 IST


