Bollywood News


​​'पा' के पांच साल पूरे, बिग बी ने बाल्की को कहा, शुक्रिया

​​'पा' के पांच साल पूरे, बिग बी ने बाल्की को कहा, शुक्रिया
अमिताभ बच्चन ने 'पा' फिल्म के पांच साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की को शुक्रिया कहा है​।​ 'पा' 4 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन बिग बी के पापा बने थे​।

​​ अमिताभ ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा​, "पांच साल पहले आज ही के दिन 'पा' रिलीज हुई थी​।​ इस नए सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने के लिए आपका शुक्रिया बाल्की​। ​ अब 'शमिताभ' आ रही है​।"

​​ गौरतलब है कि बिग बी और आर बाल्की 'शमिताभ' में एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता धनुष और कमल हासन की बेटी अक्षरा भी हैं​। यह फिल्म छह फरवरी, 2015 को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load