इस साल तीन फिल्में देने वाली अभिनेत्री परिणीति चोप़डा का कहना है कि उतार-चढ़ाव हर किसी के जीवन का हिस्सा होते हैं और उनको उम्मीद है कि आने वाला साल 2015 उनके लिए बेहतर होगा।
इस साल आई परिणीति की तीन फिल्मों में से दो ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, जिनमें 'हंसी तो फंसी' और 'किल दिल' शामिल हैं। उनकी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' कुछ खास नहीं कर पाई। परिणीति ने तीनों फिल्मों में अलग अलग तरह के किरदार निभाए।
'हंसी तो फंसी' में जहां वह एक सनकी वैज्ञानिक थीं, तो 'दावत-ए-इश्क' में एक महत्वकांक्षी युवती और 'किल दिल' में एक मस्तमौला युवती का किरदार निभाया है।
परिणीति ने एक साक्षात्कार में कहा, "साल 2014 मेरे लिए हर मामले में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। भले वह मेरी पेशेवर जिंदगी हो, या निजी जिंदगी, लेकिन मेरा मानना है कि यही तो एक कलाकार की जिंदगी है।"
परिणीति ने कहा, "हर साल आपके लिए एक-सा नहीं होता, कोई साल बहुत अच्छा गुजरता है, तो कोई उतना अच्छा नहीं रहता। मुझे लगता है साल 2014 मेरे लिए अच्छे और बुरे के बीच वाला रहा। लेकिन मुझे किसी बात का गिला नहीं।"
परिणीति अब अगले साल के आगमन के इंतजार में हैं और उनको उम्मीद है कि आने वाला साल 2015 उनके लिए बेहतर साबित होगा।
परिणीति को 2015 बेहतर होने की उम्मीद
Tuesday, December 09, 2014 17:05 IST


