Bollywood News


लेन-देन के मामले के चलते संघ कार्यकर्ताओं ने रोकी शानदार की शूटिंग

लेन-देन के मामले के चलते संघ कार्यकर्ताओं ने रोकी शानदार की शूटिंग
इन दिनों शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' की शूटिंग मुंबई के एस्सेल स्टूडियो में​ चल रही है। लेकिन सोमवार दोपहर को ​फिल्म निर्माताओं को उस वक़्त परेशानी का सामना करना पड गया जब फिल्म के सेट पर काम करने वाले मजदूर संघ​ ने देय राशि का भुगतान न करने के ​कारण फिल्म की शूटिंग रुकवा दी।

संघ के महासचिव​, गंगेश्वर श्रीवास्तव​​ ने बताया, "फिल्म निर्माताओं को अभी हमारी 7 लाख की रकम देनी बाकी है। जब सोमवार सुबह हमारे कार्यकर्ताओं ने असहयोग आंदोलन चलाया इसके बाद वे 4 लाख रूपये देने के लिए तैयार हो गए।"

​इसके बाद यूनियन ने पूरी पेमेंट ना होने तक कार्य करने से इंकार कर दिया। ​श्रीवस्तव ने आगे बताया, "उन्हें इस तरह से पेमेंट रोकने की आदत है उन्होंने हमारी 'बॉम्बे वेलवेट' की पेमेंट भी 'शानदार' की शूटिंग शुरू होने के बाद ही की।"

​वहीं यूनियन के एक सूत्र का कहना है बाद में जब निर्माताओं ने हमारी पेमेंट शाम तक देने के लिए वायदा किया तो शाहिद और आलिया के साथ गाने की शूटिंग शाम को चार बजे शुरू की गई।

End of content

No more pages to load