Bollywood News


​अनुभव से अच्छा गुरु कोई नहीं: कल्कि

​अनुभव से अच्छा गुरु कोई नहीं: कल्कि
​बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि वह अब भी अभिनय सीख रही हैं और आशा करती हैं कि 90 साल की होने पर इसमें महारथ हासिल कर लेंगी।​​

​ 30 वर्षीया कल्कि ने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया कि आपके अनुभव से अच्छा गुरु कोई नहीं होता। हम सब हर फिल्म से कुछ सीखते हैं और उसे आत्मसात कर लेते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि 90 साल की होने पर एक बेहतरीन अदाकारा बन जाऊंगी।​​​​

​ कल्कि ने कहा कि हां, मैंने ऐसी फिल्मों में अभिनय किया है, जो सफल नहीं रहीं लेकिन कोई बात नहीं। मेरे खयाल से आपकी सभी फिल्मों का चलना जरूरी नहीं होना चाहिए। कल्कि की पिछली फिल्म 'हैप्पी ऐंडिंग' थी, जिसमें सैफ अली खान और इलियाना डिक्रूज भी थीं।

End of content

No more pages to load