Bollywood News


​​दुष्कर्म की घटनाएं शर्मनाक: वरुण धवन

​​दुष्कर्म की घटनाएं शर्मनाक: वरुण धवन
​फिल्म अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उन्हें दुष्कर्म की घटनाओं के बारे में सुनकर खीझ होती है। वरुण ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की।​​

​ वरुण ने यहां सोमवार को 'टाइम्स लिटफेस्ट' में कहा, "दिल्ली में हुई दुष्कर्म की घटना देश को शर्मसार करने वाली है। लगातार इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनकर खीझ होती है। आप सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि हम इस बारे में कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं?"​​

​ उन्होंने कहा, "भारत इस बारे में कब कुछ करेगा?" वरुण की अगली फिल्म 'बदलापुर' जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।"

End of content

No more pages to load