वाह! तीसरी बार एशिया के सबसे 'सेक्सी' पुरुष बन गए हैं ऋतिक रोशन
Thursday, December 11, 2014 14:28 IST
बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट अभिनेताओं में से एक ऋतिक रोशन का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में चलता है। यहाँ तक कि उनकी तुलना ग्रीक गॉड से की जाती है। और इस बार ऋतिक रोशन ने एक बार फिर से एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष होना के श्रेय हांसिल किया है।
ब्रिटेन के साप्ताहिक समाचार पत्र ईस्टर्न आई द्वारा करवाई गई इस वोटिंग में '50 सेक्सीएस्ट एशियन मेन इन द वर्ल्ड' में 40 वर्षीय ऋतिक तीसरी बार सबसे सेक्सी व्यक्ति के ताज से नवाजे गए हैं। पिछले तीन सालों से इस वोटिंग में सबसे ऊपर रहे ऋतिक को पिछले साल अली जफर ने मात दे दी थी लेकिन ऋतिक इस बार फिर से इस सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं।
इस वोटिंग की रेटिंग बुधवार को निकाली गई है और इसमें बेहद चौंकाते हुए छोटे पर्दे के अभिनेता कुशाल टंडन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पिछले साल नंबर एक की पोजीशन पर रहे अभिनेता अली जफर इस बार तीसरे नंबर तीन पर आ गए हैं।
इस बड़ी उपलब्धि के लिए ईस्टर्न आई का धन्यवाद करते हुए ऋतिक ने कहा है, "धन्यवाद 'इस्टर्न आई'। इस आकर्षक टैग को पाकर मैं बहुत धन्य हूं। मेरा मानना है कि सेक्सी होने का अर्थ शारीरिक तौर पर कम और मानसिक रूप से ज्यादा है।"
वहीं ईस्टर्न आई शोबिज के संपादक असजद नजीर का मानना है कि ऋतिक एक वैश्विक सिनेमाई सुपरस्टार बनने की राह पर हैं। जिसका कारण है ऋतिक का लगातार इस वोटिंग में नंबर एक पॉजिशन पर आना। जो हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड के एक बेहतरीन डांसर हैं, शारीरिक बनावट और मानवता के तौर पर बेहतरीन इंसान हैं।


