अभिनेता आमिर खान मानते हैं कि पिछले कुछ वर्षो में उनमें बहुत से सकारात्मक बदलाव आए हैं, जिसका श्रेय उनकी पत्नी किरण राव को जाता है।
49 वर्षीय 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने एक साक्षात्कार में कहा, "बदलाव हुआ है। मुझे लगता है कि यह किरणजी की वजह से आया है। मुझ पर उनका प्रभाव बहुत सकारात्मक रहा है।
आमिर ने कहा, "उनका ओज बहुत दीप्तिमान है और इसलिए मुझ में भी एक बदलाव आ गया है। आमिर और किरण वर्ष 2005 में परिणय सूत्र में बंधे। दोनों को बेटा आजाद राव खान है। आमिर को पहली शादी से बेटा जुनैद और बेटी इकरा भी है।
किरण का मुझ पर गहरा प्रभाव: आमिर
Thursday, December 11, 2014 18:02 IST


