Bollywood News


​​प्रियंका चोपड़ा ​ने बिपाशा को बताया 'बुरा सपना'

​​प्रियंका चोपड़ा ​ने बिपाशा को बताया 'बुरा सपना'
​प्रियंका चोपड़ा बिपाशा बासु की आगामी हॉरर फिल्म से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा है कि वह बिपाशा की यह फिल्म 'अलोन' जरूर देखेंगी।

प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ​"किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि प्यारी सी बिपाशा बासु कभी आपको सपने में आकर डराएगी। इसे देखिये मैं भी जरुर देखूंगी।

​बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। जिसमें बिपाशा अपने नए लुक के लिए काफी सराही जा रही हैं। भूषण पटेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिपाशा जुड़वाँ का किरदार निभा रही हैं।

End of content

No more pages to load