Bollywood News


​​मैं एक साधारण इंसान हूं : अजय देवगन

​​मैं एक साधारण इंसान हूं : अजय देवगन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वह एक साधारण इंसान है और परिवार के साथ समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है। अजय देवगन इन दिनों अपने काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, अजय लंबे समय से एक के बाद एक फिल्म में व्यस्त हैं इसलिए उनका परिवार उनसे नाराज चल रहा है।​​

​​ अजय देवगन ने कहा कि कभी-कभी छुट्टी नहीं मिलने से मेरा परिवार बुरी तरह नाराज हो जाता है। इस समय मेरी बेटी न्यासा मुझसे नाराज है क्योंकि मैंने छह-सात महीनों से उसे बिल्कुल समय नहीं दिया। अब मैंने न्यासा और अपनी पत्नी काजोल के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की योजना बनायी है। अजय देवगन ने कहा, आप ऐसा भी नहीं कह सकते कि मैं परिवार के प्रति गंभीर नहीं हॅूं।​

​​​ जब मुंबई में मेरी शूटिंग चल रही होती है तो मैं अपना काम निपटाकर किसी भी तरह सात बजे घर पहुंचने की कोशिश करता हॅूं। ज्यादातर समय मुङो इस काम में सफलता मिलती है। मैं एक साधारण परिवार से हूॅं और बच्चों के साथ समय बिताना मुङो अच्छा लगता है।

End of content

No more pages to load