Bollywood News


मैं एक बहुत ही मित्रवत पिता हूं : शाहरुख

मैं एक बहुत ही मित्रवत पिता हूं : शाहरुख
सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह अपने बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं और अपनी बेटी सुहाना को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।​

​ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) के 1,000 सप्ताह पूरे होने के उपल्क्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म की सहकलाकार अभिनेत्री काजोल ने शाहरुख से पूछा कि आप कैसे पिता है? अमरीश पुरी जैसे या अनुपम खेर जैसे?​​

​​ शाहरुख ने कहा​, "मुझे लगता है कि मैं थोड़ा-थोड़ा दोनों की तरह हूं। दूसरे अभिभावकों की तरह मैं भी एक दोस्ताना व्यवहार वाला पिता हूं और अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं।​"​​

​ डीडीएलजे में अमरीश पुरी ने काजोल के सख्त मिजाज पिता का किरदार निभाया था और अनुपम खेर ने शाहरुख के उदार स्वभाव वाले पिता का किरदार निभाया था।​​

​​ काजोल ने कहा, ''मैं अपने दोनों बच्चों से बेहद प्यार करती हूं।'' काजोल ने हालांकि यह भी बताया कि उनकी बेटी नायसा को डीडीएलजे पसंद नहीं आई।​​

​​ काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। उन्होंने लिखा, ​"​मेरी बेटी नायसा ने मुझसे कहा कि वह यह फिल्म नहीं देख सकती। उसने कहा कि आप इस फिल्म में कितना ज्यादा रोई हैं। आप इतना क्यों रोती हैं? आपको पापा की तरह 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में काम करना चाहिए।​"​

End of content

No more pages to load