Bollywood News


​​​रणबीर कपूर में दिखती है युवा संजय दत्त की झलक: हिरानी

​​​रणबीर कपूर में दिखती है युवा संजय दत्त की झलक: हिरानी
इन दिनों अपनी फिल्म 'पीके' की रिलीज का इंतजार कर रहे ​राज कुमार हिरानी ​संजय दत्त के जीवन पर भी एक फिल्म बनाना चाहते हैं। लेकिन अगर फिल्म में अभिनेता के किरदार की बात की जाए तो वह इस किरदार में किसी और को नहीं बल्कि रणबीर कपूर को लेना चाहते हैं।

​​​ दरअसल रणबीर कपूर को संजय दत्त के इस किरदार में लेने के पीछे हिरानी का तर्क है कि रणबीर कपूर में युवा संजय की झलक दिखती है। राजकुमार ने संजय के ऊपर फिल्म बनाने का फैंसला उनके जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद उनके साथ बात चीत करने के बाद लिया। दरअसल इसी समय संजय ने हिरानी के साथ अपने जीवन के कई पहलुओं पर बात की।​

​​​​ ज्ञात हो तो संजय दत्त और हिरानी काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों पहले भी मुन्ना भाई जैसी फिल्में दे चुके हैं, साथ ही अगले शुक्रवार को रिलीज हो रही हिरानी की फिल्म 'पीके' में भी संजय ने अहम भूमिका निभायी है।​

​​​​ साथ ही इन दिनों वह संजय दत्त की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। और उनके द्वारा 25 दिनों तक सुनाई गई कहानी पर वह स्क्रिप्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load