Bollywood News


बिग बी को मिला इंटरनेशनल आइकन पुरस्कार

बिग बी को मिला इंटरनेशनल आइकन पुरस्कार
अभिनेता अमिताभ बच्चन को सेंसुई कलर्स स्टारडस्ट अवार्ड समारोह में ​'​इंटरनेशनल आइकन ऑफ द इयर​'​ का खिताब दिया गया। इसी समारोह में अनुभवी अभिनेत्री आशा पारेख को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। मुंबई में रविवार शाम आयोजित अवार्ड समारोह की मेजबानी फिल्मकार करन जौहर, अभिनेता रितेश देखमुख और अभिनेता सैफ अली खान ने की।​

​ अवार्ड समारोह में छोटे बजट और बढिया विषयवस्तु वाली फिल्मों की श्रेणी में ​'​क्वीन​'​ और ​'​हाइवे​'​ की धूम रही।​ क्वीन को तो सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड तो मिला ही, अभिनेत्री कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का भी अवार्ड मिला। फिल्मकार विकास बहल को ​'​क्वीन​'​ के लिए और इम्तियाज अली को फिल्म ​'​हाइवे​'​ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला।​

​​ रणदीप हुड्डा को ​'​हाइवे​'​ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला, जबकि अभिनेत्री आलिया भट्ट को सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो का अवार्ड मिला। ​'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ को फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला और निर्देशक फराह खान को ड्रीम डायरेक्टर अवार्ड दिया गया।​​​

​​ शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (थ्रिलर/एक्शन) सहित स्टार ऑफ द इयर मेल अवार्ड भी दिया गया। स्टार ऑफ द इयर फीमेल अवार्ड अभिनेत्री दीपिका ​ पादुकोण को दिया गया।

End of content

No more pages to load