Bollywood News


​'जल्द ही शुरू हो जाएगी ​जज्बा​' की शूटिंग

​'जल्द ही शुरू हो जाएगी ​जज्बा​' की शूटिंग
फिल्मकार संजय गुप्ता अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन और इरफान खान की मौजूदगी वाली अपनी अगली फिल्म ​'​जज्बा​'​ की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे। वह कहते हैं कि वह इसके लिए कमर कस रहे हैं।​

​​​​ संजय ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा​, "जैसे ​'​जज्बा​'​ की शूटिंग शुरू करने का दिन करीब आ रहा है, वैसे वैसे मैं पिछली सुबह से थोड़ा और ज्यादा चुस्त होकर उठता हूं। काम से बढ़कर कुछ नहीं।"​

​​​ कहा जा रहा है कि ​'​जज्बा​'​ में ऐश्वर्य की भूमिका एक्शन से भरपूर होगी। संजय को ​'​कांटे​'​ और ​'​जिंदा​' ​जैसी मनोरंजक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।

End of content

No more pages to load