Bollywood News


'रईस' में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा के साथ रोमांस फरमाएंगे शाहरुख

'रईस' में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा के साथ रोमांस फरमाएंगे शाहरुख
अब बॉलीवुड में एक और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान एंट्री के लिए तैयार हैं और वो भी किसी और के नहीं बल्कि खुद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के साथ।

​​​ दरअसल ये पाकिस्तानी अभिनेत्री महिरा खान शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। फिल्म के सह-निर्माता रितेश सिधवानी ने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, "हमारी लीडिंग लेडी हैं महिरा खान। इसके साथ ही उन्होंने महिरा की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

​​​ ​​ ​माहिरा खान को 2011 में आई पाकिस्तानी फिल्म 'बोल' के लिए जाना-जाता है। वहीं हाल ही में वह टीवी धारावाहिक 'हमसफ़र' में भी दिखी थी। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख और फरहान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएँगे।

​फिल्म निर्देशक राहुल ढोलकिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है, "'रईस' में दो अत्यंत बहुमुखी प्रतिभाशाली और अभिनेताओं के साथ काम करने के लिए बेहद नर्वस और उत्साहित हूँ। नवाजुद्दीन बेहद शानदार कलाकार हैं।"

​खबर है कि जहाँ फिल्म में शाहरुख खान एक गैगंस्टर का किरदार निभा रहे होंगे वहीं माहिरा उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक पुलिस अधिकारी के किरदार में होंगे।

End of content

No more pages to load