Bollywood News


​मोगैंबो जैसी यादगार भूमिका निभाना चाहता हूं: अनुपम

​मोगैंबो जैसी यादगार भूमिका निभाना चाहता हूं: अनुपम
​फिल्म अभिनेता अनुपम खेर वैसे तो अपने तीस साल लंबे फिल्मी करियर में तरह-तरह की भूमिकाएं निभा चुके हैं और उन्हें अभिनय में किसी की नकल करना पसंद नहीं है, लेकिन उनकी इच्छा हिंदी फिल्म के सुप्रसिद्ध खलनायक मोगैंबो जैसी यादगार भूमिका निभाने की है।​

ऐसा नहीं है कि अनुपम ने पहले कभी खलनायक का किरदार नहीं निभाया है। उन्होंने फिल्म ​'​कर्मा​'​ में डॉ. डैंग का नकारात्मक किरदार निभाया था।​

​ अनुपम से यह पूछे जाने पर बॉलीवुड में अब तक का कौन-सा यादगार किरदार निभाने की इच्छा वह रखते हैं, उन्होंने कहा​, "मैं पर्दे पर किसी और कलाकार द्वारा निभाए गए किरदार की नकल या दोहराव का पक्षधर नहीं हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि मैंने जो भूमिकाएं की हैं वे उस समय की स्थिति और मेरे करियर के हिसाब से सही रही हैं।​"

​ अनुपम ने आगे कहा​, "लेकिन यदि मुझे मौका मिले और फिल्म ​'​मिस्टर इंडिया​'​ फिर से बनाई जाए, तो मैं मोगैंबो की भूमिका करना चाहूंगा।​"

निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ​'​मिस्टर इंडिया​'​ न सिर्फ अपने समय की सुपरहिट रही थी, बल्कि फिल्म के संवाद भी काफी मशहूर हुए थे। फिल्म के खलनायक के रूप में दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का डॉयलॉग ​'​मोगैंबो खुश हुआ​'​ आज भी लोगों की जुबां से सुना जा सकता है।​​

End of content

No more pages to load