करण जौहर की आगामी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा एक साथ नजर आएँगे। अब अनुष्का ने ऐश्वर्या के साथ काम करने को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है।
अनुष्का ने कहा, "मैं करण की फिल्मों को देखते हुए बड़ी हुई हूँ और यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मुझे फिर से रणबीर और करण के साथ काम करने का मौक़ा मिल रहा है।"
वहीं अनुष्का ने ऐश्वर्या के फिल्म में होने पर भी ख़ुशी जताते हुए कहा, "मैं करण की अगली फिल्म में काम कर रही हूँ जिसमें रणबीर और ऐश्वर्या भी हैं और इस फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार बेहद अलग है। मैं ऐश्वर्या के साथ काम करने के लिए बेहद खुश हूँ।"
ऐश्वर्या के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं अनुष्का
Thursday, December 18, 2014 14:20 IST


